Mahindra Bolero Neo N11 2025 Review | जानिए बोलेरो निओ N11 2025 के Price, Mileage, Features और Specifications डिटेल में

Mahindra ने अपने SUV सेगमेंट की गाड़ी Bolero Neo का नया वेरिएंट Mahindra Bolero Neo N11 2025 facelift को 6 October 2025 को इंडिया में लांच कर दिया है। आपको बता दें की Neo N11 Mahindra की Neo line SUV का टॉप वेरिएंट है और महिंद्रा ने अपनी इस N11 SUV वेरिएंट के interior और exterior डिज़ाइन में भी कई बदलाव किये है, तो आइये जानते है महिंद्रा निओ N11 2025 के सभी फीचर्स और specifications को एकदम डिटेल और आसान हिंदी भाषा में।

Mahindra Bolero Neo N11 2025 | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 2025

Table of Contents

Mahindra Bolero Neo N11 2025 key specifications | महिंद्रा बोलेरो N11 2025 के मुख्य स्पेसिफिकेशन

Vehicle Nameमहिंद्रा बोलेरो निओ N11
Vehicle TypeSUV
Model2025
Launch Date6-Oct-2025
Length3995 mm
Width1795 mm
Height1817 mm
Wheelbase2680 mm
Ground Clearance160 mm
Boot Space384 लीटर
Gross Weight2215 किलोग्राम
Seating Capacity7 (3 Rows)
Fuel Typeडीजल
Transmissionमैनुअल
Drive TypeRear Wheel Drive (RWD)
Engine TypemHawk100
Engine Displacement1493 cc
Engine Power73.5 kW@3750 rpm (98.56 bhp@3750 rpm)
Max Torque260 Nm@1750-2250 rpm
Fuel Tank Capacity50 लीटर
Top Speed150 किलोमीटर/घंटा
Acceleration(0-100 km/h)14.5-16 s (लगभग)
ARAI Mileage17.29 किलोमीटर/घंटा
Steering TypePower स्टीयरिंग
Adjustable SteeringYes (Tilt)
Steering Mounted ControlsYes
Cruise ControlYes
HeadlightsHalogen Headlamps
DRLsLED DRLs
Alloy Wheels16 इंच
Airbags2 (Driver & Front Passenger)
Emission Norm ComplianceBS6 फेज 2
No. of Doors5
SpeedometerAnalog
TachometerAnalog
NCAP Rating1 Star (ग्लोबल NCAP)

Bolero Neo N11 2025 Dimensions and Capacity | बोलेरो निओ N11 डाइमेंशन्स व कैपेसिटी

महिंद्रा बोलेरो निओ N11 SUV की डाइमेंशन्स की बात करे तो ये गाड़ी 3995 mm लम्बाई, 1795 mm चौड़ाई व 1817 mm ऊंचाई के साथ आती है। निओ N11 में 384 लीटर का boot space दिया गया है। अब अगर बात करे निओ N11 के ground clearance और wheel base की तो इसमें 180 mm का अच्छा-खासा ground clearance व 2680 mm का wheel base दिया गया है। इस गाड़ी में 5 डोर दिए गए है और अधिकतम 7 लोग बैठ सकते है। निओ N11 गाड़ी का कुल वजन 2215 किलोग्राम है।

Mahindra Bolero Neo N11 2025 Engine Specifications | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 इंजन स्पेसिफिकेशन

महिंद्रा ने Neo N11 में mHawk100 टाइप का इंजन दिया हुआ है जो की निओ के बाकि varients में पहले से ही आता है। Neo N11 का यह इंजन BS6 फेज 2 कम्प्लायंट इंजन है और यह एक डीजल आधारित इंजन है। यह एक 1493 cc का इंजन है जो की 98.56 bhp की पावर generate करता है और 260 Nm का torque जनरेट करता है। इस इंजन में 3 cylinder दिए गए है और प्रत्येक सिलिंडर में 4 valve है।

अगर हम बात करे Neo N11 के transmission की तो यह गाड़ी मैन्युअल ट्रांसमिशन में 5-speed गियर बॉक्स के साथ आती है। इस गाड़ी में 50 लीटर की फ्यूल टैंक की कैपेसिटी है और Neo N11 की maximum speed 150 किलोमीटर/घंटा की है। यह गाड़ी RWD (Rear Wheel Drive) based गाड़ी है जिसका मतलब है की इंजन पावरजनरेट करके पिछले पहियों तक भेजता है और पिछले पहिये गाड़ी को आगे या पीछे चलने के लिए सहायता करते है।

Bolero Neo N11 Interior and Exterior features | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 इंटीरियर व एक्सटीरियर फीचर्स

Bolero Neo N11 Interior | बोलेरो निओ N11 इंटीरियर:

सबसे पहले बात करे गाड़ी के सीट क़्वालिटी की तो सीट्स वगैरह में Leatherette Upholstery (कृत्रिम चमड़े से बने मैटेरियल) का प्रयोग किया है जो इसे अंदर से प्रीमियम फील देने का काम करता है। N11 में एंटरटेनमेंट के लिए 22.8 cm की टचस्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दोनों को सपोर्ट करता है। गाड़ी में रियर व्यू कैमरा दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी गाड़ी में दी गयी टचस्क्रीन से है जो रिवर्स पार्किंग में काफी सहायता करता है।

बोलेरो निओ N11 SUV key start फीचर के साथ आती है। गाड़ी में एक 12V का सॉकेट, एक 15 वाट का type C चार्जिंग पोर्ट और एक type A चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। बात करे instrument cluster की तो Neo N11 में semi digital इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है जिसमे analog speedometer और analog RPM meter दिया गया है। ड्राइवर और पैसेंजर सीट के बीच में चारों विंडो के लिए power window buttons दिए गए है जिससे चारों विंडोज को ऊपर-नीचे और doors को लॉक-अनलॉक किया जा सकता है।

अब अगर steering features की बात करे तो बोलेरो निओ N11 में adjustable steering (Tilt) मिलता है जिसका मतलब है की स्टीयरिंग को ऊपर-नीचे अपने comfort के अनुसार एडजस्ट कर सकते है। स्टीयरिंग में दाएं साइड Cruise controls और बायीं साइड Music control buttons दिए गए है। बोलेरो निओ N11 में ड्राइवर सीट को एडजस्ट करने के लिए Seat slide adjustment, backrest recline adjustment और height adjustment फीचर्स दिए गए है।

Bolero Neo N11 Exterior | बोलेरो निओ N11 एक्सटीरियर:

बोलेरो निओ N11 keyless entry यानि smart key feature के साथ आती है जिसका मतलब है की गाड़ी को बिना चाबी लगाए smart key fob के जरिये लॉक और अनलॉक किया जा सकता है। N11 varient में alloy wheels के साथ 16 इंच के टायर दिए गए है। अब अगर गाड़ी के फ्रंट की बात करे तो बोलेरो निओ के इस वेरिएंट में halogen headlights, halogen tail lights और front grill में chrome finishing का प्रयोग किया गया है।

गाड़ी में सबसे पीछे वाले पैसेंजर्स की सुविधा के लिए पीछे एक फुट स्टेप दिया गया है जिस पैर पैर रखकर आसानी से गाड़ी में चढ़ा जा सकता है। गाड़ी में रियर विंडशील्ड को क्लीन करने के लिए एक वाइपर और वॉशर दिया गया है।

Mahindra Bolero Neo N11 Safety Features | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 सेफ्टी फीचर्स

किसी भी गाड़ी में उसके safety features सबसे main फीचर्स में एक है तो आइये जानते है बोलेरो निओ N11 के फीचर्स के बारे में डिटेल से। महिंद्रा बोलेरो निओ N11 2025 SUV सेंट्रल लॉकिंग, कॉर्नर ब्रेकिंग सिस्टम एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आती है। N11 में कंपनी ने 2 airbags दिए है जिसमे से एक airbag ड्राईवर की साइड और दूसरा airbag पैसेंजर साइड दिया गया है।

गाड़ी में सीट बेल्ट वार्निंग सेंसर दिया गया है जो ड्राइवर व पैसेंजर को सीटबेल्ट न लगाने पर एक warning buzzer की सहायता से सीट बेल्ट लगने के लिए remind कराता है। चाइल्ड सेफ्टी के लिए ISOFIX child seat mounts दिए गए है। Neo N11 में EBD (Electronic Brakeforce Distribution), रियर पार्किंग सेंसर्स और इंजन इम्मोबिलाइज़र जैसे फीचर दिए गए है।

अगर हम निओ N11 की NCAP रेटिंग की बात करे तो इसे Global NCAP Safety rating में 1 Star और Global NCAP Child Safety rating में भी 1 Star मिला है।

Mahindra Bolero Neo N11 Colours | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 कलर्स

महिंद्रा बोलेरो निओ N11 बहुत सारे आकर्षक colour options में आती है, बोलेरो निओ N11 के available colours इस प्रकार है – Jeans Blue DT, Concrete Grey DT, Stealth Black, Rockey Beige, Pearl White, Diamond White, Concrete Grey, Pearl White DT और Jeans Blue में उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के अनुसार अपना colour shade चुन सकते है।

Mahindra Bolero Neo N11 Rivals/Competitors | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 के प्रमुख प्रतियोगी/प्रतिद्वंदी

महिंद्रा बोलेरो निओ N11 के बारे में detailed जानकारी जानने के साथ ही बोलेरो निओ N11 के मुख्य प्रतियोगियों के बारे में जानना भी एक मुख्य बिंदु है। बोलेरो निओ N11 के main competitors के बारे में बात करे तो में इसकी टक्कर Kia Sonet, Tata Nexon, Hyundai Venue और Maruti Suzuki Brezza जैसी गाड़ियों से है।

आपको बता दे की Brezza, Venue और Kia Sonnet जैसी गाड़ियां पेट्रोल इंजन में आती है वहीं Bolero Neo N11 एक डीजल इंजन गाड़ी है।

Mahindra Bolero Neo N11 Price | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 प्राइस

महिंद्रा निओ N11 SUV का एक्स शोरूम प्राइस 9,99,000 Rs है। अगर नई दिल्ली के रेफेरेंस में इसकी कीमत की बात करे तो इसका एक्स शोरूम प्राइस 9,99,000 रूपये है, इसके साथ ही लगभग 87,400 रूपये का RTO और लगभग 49,500 रूपये के Insurance को मिलाके नई दिल्ली में Neo N11 का On Road Price 11,35,900 रूपये पड़ेगा।

Mahindra Bolero Neo N11 Pros and Cons | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 के फायदे और नुकसान

Mahindra Bolero Neo N11 Pros | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 के फायदे

  • Neo N11 में एक spacious केबिन स्पेस देखने को मिलता है। गाड़ी में 384 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, अगर पीछे की seats को फोल्ड कर दे तो एक अच्छा बूट स्पेस मिल जाता है।
  • गाड़ी में 7 लोगो के बैठने की क्षमता है जो की की इसे एक अच्छा फैमिली गाड़ी ऑप्शन बनाता है।
  • Cruise controls दिए गए है जिससे ड्राइविंग सुविधाजनक बनती है और ड्राइवर को थकान से भी बचाता है। गाड़ी में Eco mode feature दिया गया है जो ईंधन की काम खपत में अच्छा माइलेज प्रदान करता है (शहर के ट्रैफिक में Eco mode का अच्छा फायदा मिलता है)।
  • निओ N11 अच्छा ख़ासा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और यह एक rugged SUV है जो खराब सड़कों और कच्चे रास्तो पर एक अच्छा सफर मुहैया कराती है।

Mahindra Bolero Neo N11 Cons | महिंद्रा बोलेरो निओ N11 के नुकसान

  • इस गाड़ी को Global NCAP safety rating और Global NCAP Child safety rating में सिर्फ 1 Star मिला है।
  • अगर गाड़ी में 7 लोग बैठते है तो boot space बहुत कम हो जाता है और सामान रखने की वजह से पीछे बैठे पैसेंजर्स को उतना अच्छा experience नहीं मिल पायेगा। अगर सामान ज्यादा है तो सबसे पीछे वाली सीट्स को फोल्ड करके बूट स्पेस का भरपूर फायदा उठाया जा सकता है।

Conclusion | निष्कर्ष

अगर आप कम बजट में एक रफ एंड टफ family SUV देख रहे है जिसमे 7 लोग तक बैठ सके तो आप महिंद्रा बोलेरो निओ N11 के साथ जा सकते हो। इसके कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले इसका बजट कम है तो वही security के मामले में आपको compromise करना पड़ेगा क्योंकि इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP रेटिंग में 1 Star मिला है। Overall देखे तो अगर आप कम कीमत में एक off roading के साथ एक 7 सीट वाली फैमिली SUV देख रहे है तो आप क्रूज कंट्रोल्स के साथ आने वाली Bolero Neo N11 एक अच्छा ऑप्शन है ।

Bolero Neo N11 2025 FAQ | बोलेरो निओ N11 से जुड़े सामान्य प्रश्न और उत्तर

Mahindra Bolero Neo N11 का ऑन रोड प्राइस कितना है?

बोलेरो निओ N11 का ऑन रोड प्राइस नई दिल्ली में लगभग 11,35,900 रूपये पड़ेगा।

Bolero Neo N11 का माइलेज कितना है?

बोलेरो निओ N11 17.29 किलोमीटर/घंटा का माइलेज देती है।

Bolero Neo N11 में boot space कितना मिलता है?

बोलेरो निओ N11 में 384 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Bolero Neo N11 की safety rating कितनी है?

बोलेरो निओ N11 को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग और ग्लोबल NCAP चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग में 1 Star मिला है।

क्या Bolero Neo N11 Keyless entry feature के साथ आती है?

जी हाँ, बोलेरो निओ N11 कीलेस एंट्री फीचर के साथ आती है। गाड़ी के स्मार्ट key fob में आपको लॉक अनलॉक और फॉलो मी बटन्स देखने को मिलते है।

क्या Bolero Neo N11 में Push start button दिया गया है?

नहीं, बोलेरो निओ N11 में पुश स्टार्ट बटन फीचर नहीं दिया गया है। यह गाड़ी चाबी से स्टार्ट होती है।

Mahindra Bolero Neo N11 किस प्रकार की गाड़ी है?

महिंद्रा बोलेरो निओ N11 एक SUV गाड़ी है।

क्या Bolero Neo N11 off-roading गाड़ी है?

हाँ, बोलेरो निओ N11 एक ऑफ रोडिंग SUV है, जिसमे बॉडी ऑन फ्रेम चेसिस का प्रयोग किया गया है जो इसे खराब सड़कों और ऑफ रोडिंग के लिए rugged SUV बनाता है।

Bolero Neo N11 में कितनी सीट है?

बोलेरो निओ N11 में 7 लोगों के बैठने की क्षमता है।

क्या Bolero Neo N11 में Cruise control feature दिया गया है?

हाँ, बोलेरो निओ N11 में क्रूज कण्ट्रोल फीचर दिया गया है।

Mahindra Bolero Neo N11 इंडिया में कब launch हुई ?

बोलेरो निओ N11 भारत में 6 अक्टूबर 2025 को लांच की गयी है।

Bolero Neo N11 में कितने inch के टायर दिए गए है?

बोलेरो निओ N11 में 16 इंच के टायर दिए गए है।

क्या Bolero Neo N11 में alloy wheels दिए गए है?

हाँ, बोलेरो निओ N11 अलॉय व्हील्स के साथ आती है।

Bolero Neo N11 AWD है या RWD?

बोलेरो निओ N11 एक RWD SUV है।

Leave a Comment