Tata Sierra EV 2026 Review | जानिए टाटा सिएरा EV 2026 के Price, Mileage, Features और Specifications डिटेल में

Tata Sierra EV 2026 Review| टाटा सिएरा  EV 2026 Review

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए Tata Motors ने अपनी आइकॉनिक Tata Sierra SUV को नए इलेक्ट्रिक अवतार Tata Sierra EV 2026 के रूप में लॉन्च कर दिया है। Tata Sierra भारत की सबसे चर्चित SUV में से एक रही है और अब कंपनी ने इसे आधुनिक डिजाइन, दमदार बैटरी, लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है।

नई Tata Sierra EV में प्रीमियम इंटीरियर, ADAS सेफ्टी फीचर्स, AWD ड्राइव सिस्टम, बड़ी 75 kWh बैटरी, 665 KM तक की रेंज और कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं।

अगर आप भी Tata Sierra EV 2026 Price, Range, Battery, Charging Time, Features, Interior, Safety और Specifications के बारे में पूरी जानकारी आसान हिंदी भाषा में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Table of Contents

Tata Sierra EV 2026 Key Specifications | टाटा सिएरा EV 2026 के मुख्य स्पेसिफिकेशन

Vehicle NameTata Sierra EV
Vehicle TypeSUV
Model2026
Launch Date30-06-2026
Length4340 mm
Width1841 mm
Height1750 mm
Wheelbase 2730 mm
Ground Clearance205 mm
Boot Space622 Litre
Frunk Space55 Litre (Maximum)
Gross Weight2400 KG (Approx.)
Seating Capacity5
Fuel TypeElectric Vehicle
TransmissionAutomatic
Drive TypeAWD
Engine TypeElectric
Battery Capacity75 kwh
Fast ChargingYes (72.2 kW AC Fast Charger)
Charging PortCCS-II
Charging Time10.5 Hours
Charging TypeCCS2 (DC)/Type 2 (AC)
Engine Power313 bhp
Max Torque504 Nm
Range566 KM - 665 KM
Top Speed140-150 Km/h
Acceleration(0-100 km/h)5.8 Sec
SunroofPanoramic
Regenerative BrakingYes (4 Levels: 0-1-2-3)
Steering TypeElectric
Adjustable SteeringHeight and Reach
Steering Mounted ControlsYes
Cruise ControlYes
Drive Modes4
HeadlightsLED Projector Headlights
DRLsLED DRLs
Alloy WheelsYes
Tyre Size225/55 R19
Airbags6
ADAS FeatureYes
Emission Norm ComplianceZEV
No. of Doors5
Digital ClusterYes (10.25 inch)
SpeedometerDigital
TachometerDigital
NCAP Rating5 Star

Tata Sierra EV 2026 Dimensions and Specifications | टाटा सिएरा EV 2026 की डाइमेंशन और स्पेसिफिकेशन

अगर Tata Sierra EV की डाइमेंशन की बात करें तो यह SUV 4340 mm लंबाई, 1841 mm चौड़ाई और 1750 mm ऊंचाई के साथ आती है। इसकी मजबूत बॉडी और आधुनिक डिजाइन इसे सड़क पर काफी प्रीमियम और आकर्षक लुक देती है।

इस इलेक्ट्रिक SUV में 2730 mm का Wheelbase दिया गया है, जिसकी वजह से केबिन के अंदर यात्रियों को काफी अच्छा लेगरूम और हेडरूम मिलता है। चाहे शहर में ड्राइविंग हो या लंबी यात्रा, सभी यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की पर्याप्त जगह मिलती है।

ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो Tata Sierra EV में 205 mm का Ground Clearance दिया गया है, जिससे खराब सड़क, स्पीड ब्रेकर और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर भी गाड़ी आसानी से चल सकती है।

नई Tata Sierra EV में 622 लीटर का Boot Space दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ा माना जाता है। इसमें परिवार के साथ लंबी यात्रा के दौरान आसानी से कई बड़े बैग रखे जा सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी ने इस टाटा सिएरा EV 2026 SUV में लगभग 55 लीटर का Frunk Space (Front Trunk) भी दिया है, जहां चार्जिंग केबल या छोटे बैग आसानी से रखे जा सकते हैं।

यह SUV 5 Door डिजाइन के साथ आती है और इसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता दी गई है। वहीं इसका अनुमानित Gross Weight लगभग 2400 KG है, जो इसकी मजबूत बैटरी और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी को दर्शाता है।

Tata Sierra EV Battery, Motor and Performance | टाटा सिएरा EV बैटरी, मोटर और परफॉर्मेंस

नई Tata Sierra EV 2026 में कंपनी ने 75 kWh की बड़ी Lithium-ion Battery Pack का इस्तेमाल किया है, इसके अलावा टाटा सिएरा EV 2026 63 kWh में भी अवेलेबल है। Tata Motors के अनुसार टाटा सिएरा EV 2026 इलेक्ट्रिक SUV एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 566 किलोमीटर से लेकर लगभग 665 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। यही वजह है कि यह SUV रोजाना की सिटी ड्राइविंग के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

अगर इसकी पावर की बात करें तो Tata Sierra EV का इलेक्ट्रिक मोटर 313 bhp की अधिकतम पावर और 504 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है। इतनी अधिक टॉर्क की वजह से गाड़ी की एक्सेलेरेशन काफी तेज़ महसूस होता है।

इस SUV में Automatic Transmission दिया गया है, इसलिए यह 1 गियर स्पीड के साथ आती है जिससे इसमें गियर बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती और ड्राइविंग काफी स्मूद हो जाती है।

नई Tata Sierra EV AWD (All Wheel Drive) सिस्टम के साथ आती है। इसका मतलब है कि गाड़ी की पावर चारों पहियों तक पहुंचती है, जिससे बारिश, पहाड़ी रास्तों और खराब सड़क पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी मिलती है।

स्पीड की बात करें तो यह टाटा सिएरा EV SUV लगभग 140 से 150 Km/h की Top Speed हासिल कर सकती है। वहीं यह SUV केवल 5.8 सेकंड में 0 से 100 Km/h की स्पीड पकड़ लेती है, जो इसे अपने सेगमेंट की एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल करती है।

Tata Sierra EV Driving Experience | टाटा सिएरा EV ड्राइविंग एक्सपीरियंस

नई Tata Sierra EV को आरामदायक और स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Electric Power Steering दिया गया है, जिसे Height और Reach दोनों तरह से Adjust किया जा सकता है। इससे अलग-अलग हाइट वाले ड्राइवर आसानी से अपनी सुविधा के अनुसार स्टीयरिंग सेट कर सकते हैं।

SUV में Steering Mounted Controls और Cruise Control जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक हो जाती है।

इसके अलावा कंपनी ने इसमें 4 Drive Modes दिए हैं, जिनकी मदद से ड्राइवर अपनी जरूरत के अनुसार गाड़ी की परफॉर्मेंस और बैटरी की खपत को नियंत्रित कर सकता है। शहर, हाईवे और अलग-अलग रोड कंडीशन में ये ड्राइव मोड बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं। टाटा सिएरा EV 2026 की ड्राइविंग और सेफ्टी को और भी बेहतरीन बनाने के लिए इसमें BSD (Blind Spot Detection), TSR (Traffic Sign Recognition) और RCTA (Rear Cross Traffic Alert) जैसे फीचर्स दिए गए है।

Tata Sierra EV Interior Features | टाटा सिएरा EV इंटीरियर फीचर्स

अगर Tata Sierra EV 2026 Interior की बात करें तो कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन को काफी प्रीमियम और मॉडर्न बनाया है। अंदर बैठते ही ड्यूल-टोन इंटीरियर, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और चौड़ा डैशबोर्ड इसे एक प्रीमियम SUV का अनुभव देते हैं। लंबी यात्रा के दौरान ड्राइवर और सभी यात्रियों को आरामदायक सीटिंग के अनुभव के साथ ही पर्याप्त केबिन स्पेस भी मिलता है।

ड्राइवर के सामने 10.25 इंच का पूरी तरह Digital Instrument Cluster दिया गया है, जिसमें गाड़ी की स्पीड, बैटरी लेवल, बची हुई ड्राइविंग रेंज, ड्राइव मोड, नेविगेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में दिखाई देती है। इसमें Digital Speedometer और Digital Tachometer भी दिया गया है, जिससे सभी जरूरी जानकारी एक ही स्क्रीन पर आसानी से देखी जा सकती है।

नई Tata Sierra EV में Electric Power Steering दिया गया है जिसे Height और Reach दोनों तरह से Adjust किया जा सकता है। इससे अलग-अलग हाइट वाले ड्राइवर अपनी सुविधा के अनुसार स्टीयरिंग की पोजिशन सेट कर सकते हैं।

स्टीयरिंग पर Steering Mounted Controls दिए गए हैं जिनकी सहायता से ड्राइवर बिना स्टीयरिंग से हाथ हटाए म्यूजिक, कॉल और अन्य जरूरी फंक्शन कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा लंबी दूरी की ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए Cruise Control फीचर भी दिया गया है।

कंपनी ने इस SUV में 4 Drive Modes दिए हैं, जिनकी मदद से ड्राइवर अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के अनुसार गाड़ी की परफॉर्मेंस चुन सकता है। अलग-अलग ड्राइव मोड बैटरी की खपत और पावर डिलीवरी को भी प्रभावित करते हैं।

कुल मिलाकर Tata Sierra EV में इंटीरियर टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और प्रीमियम फील का मिश्रण देखने को मिलता है।

Tata Sierra EV Exterior Features | टाटा सिएरा EV एक्सटीरियर फीचर्स

नई Tata Sierra EV 2026 का एक्सटीरियर डिजाइन काफी आकर्षक है जोकि की पेट्रोल वाली टाटा सिएरा के जैसा ही है। कंपनी ने Sierra के क्लासिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसमें कई मॉडर्न एलिमेंट्स जोड़े हैं, जिससे यह SUV सड़क पर अलग पहचान बनाती है।

फ्रंट में LED Projector Headlights दिए गए हैं, जो रात के समय बेहतर रोशनी प्रदान करते हैं। इनके साथ मिलने वाले LED Daytime Running Lights (DRLs) गाड़ी को और ज्यादा प्रीमियम तथा मॉडर्न लुक देते हैं। रात को हाईवे पर दूसरे वाहनों को ध्यान में रखते हुए और ड्राइवर की सहूलियत के लिए HBA (High Beam Assist) फीचर दिया गया है जो की सामने से वाहन आने पर automatically हाई बीम को डिम कर देता है।

SUV में बड़े 19 इंच के Alloy Wheels दिए गए हैं जिन पर 225/55 R19 साइज के टायर लगाए गए हैं। ये टायर हाईवे, शहर और हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी प्रदान करते हैं।

इस SUV में 5 Door बॉडी डिजाइन दिया गया है, जिससे आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट काफी आसान हो जाती है। मजबूत बॉडी डिजाइन और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक दमदार SUV का लुक देते हैं।

कुल मिलाकर Tata Sierra EV का एक्सटीरियर डिजाइन आधुनिक टेक्नोलॉजी, स्टाइल और मजबूत रोड प्रेजेंस का शानदार उदाहरण है।

Tata Sierra EV Charging Time and Range | टाटा सिएरा EV चार्जिंग टाइम और रेंज

इलेक्ट्रिक SUV खरीदने से पहले ज्यादातर लोगों का सबसे बड़ा सवाल उसकी चार्जिंग टाइम और ड्राइविंग रेंज को लेकर होता है। Tata Motors ने Sierra EV में इस बात का खास ध्यान रखा है।

नई Tata Sierra EV में 75 kWh Battery Pack दिया गया है, जो एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 566 KM से लेकर लगभग 665 KM तक की रेंज देने में सक्षम है। इतनी लंबी रेंज होने की वजह से यह SUV रोजाना की सिटी ड्राइविंग के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए भी उपयुक्त साबित हो सकती है।

चार्जिंग की बात करें तो इसमें CCS-II Charging Port दिया गया है, जो Type-2 AC और CCS2 DC Fast Charging दोनों को सपोर्ट करता है।

कंपनी के अनुसार यह SUV 72.2 kW Fast Charging सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है। वहीं सामान्य AC चार्जर से बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 10.5 घंटे का समय लगता है।

अगर आपके घर या ऑफिस में EV चार्जर उपलब्ध है तो रातभर चार्ज करके अगले दिन लंबी दूरी तक बिना किसी चिंता के यात्रा की जा सकती है।

Tata Sierra EV Regenerative Braking | टाटा सिएरा EV रीजेनरेटिव ब्रेकिंग

नई Tata Sierra EV में Regenerative Braking System दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों का एक महत्वपूर्ण फीचर माना जाता है।

जब ड्राइवर एक्सेलरेटर छोड़ता है या ब्रेक लगाता है, तब यह सिस्टम गाड़ी की गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy) को दोबारा बिजली में बदलकर बैटरी को चार्ज करने का काम करता है। इससे बैटरी की एफिशिएंसी बढ़ती है और ड्राइविंग रेंज में भी सुधार देखने को मिलता है।

इस SUV में Regenerative Braking के 4 Levels (0, 1, 2 और 3) दिए गए हैं। ड्राइवर अपनी ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार इनमें से किसी भी लेवल का चुनाव कर सकता है। शहर के ट्रैफिक में ऊंचा Regeneration Level बैटरी बचाने में काफी मदद करता है, जबकि हाईवे पर कम लेवल अधिक स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है।

Tata Sierra EV Colours | टाटा सिएरा EV कलर ऑप्शंस

टाटा सिएरा EV 2026 गाड़ी 7 कलर्स में उपलब्ध है – Rishikesh Rapids , Nainital Nocturne , Coorg Clouds , Pure Grey Pristine White, Andaman Adventure और Bengal Rouge . आप आपकी पसंद के हिसाब से अपने गाड़ी के कलर का चुनाव कर सकते है।

Tata Sierra EV Safety Features | टाटा सिएरा EV सेफ्टी फीचर्स

आज के समय में किसी भी नई कार में सेफ्टी फीचर्स सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं और Tata Motors इस मामले में हमेशा से मजबूत रही है। नई Tata Sierra EV 2026 में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इस इलेक्ट्रिक SUV में 6 Airbags दिए गए हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में ड्राइवर और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं।

इसके अलावा Tata Sierra EV में Advanced Driver Assistance System (ADAS) भी दिया गया है। ADAS कई स्मार्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी का समूह होता है, जो ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की सहायता करता है और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में मदद करता है। टाटा सिएरा EV 2026 में लेवल 2+ का ADAS feature दिया गया है जिसमे 22 सुरक्षा फीचर्स दिए गए है। ADAS टेक्नोलॉजी Camera और Sensors की सहायता से ड्राइविंग और सेफ्टी दोनों को सुनिश्चित करता है।

सुरक्षा के मामले में Tata Sierra EV को 5 Star NCAP Safety Rating मिली है, जो इसकी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और बेहतर सुरक्षा मानकों को दर्शाती है। यही वजह है कि यह SUV परिवार के लिए एक सुरक्षित विकल्प मानी जा सकती है।

Tata Sierra EV Pros and Cons | टाटा सिएरा EV के फायदे और नुकसान

566 KM से 665 KM तक की लंबी ड्राइविंग रेंज, जिससे लॉन्ग ड्राइव के दौरान चार्जिंग की चिंता कम रहती है। 313 bhp की पावर और 504 Nm टॉर्क शानदार एक्सेलेरेशन और दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। AWD (All Wheel Drive) सिस्टम बारिश, पहाड़ी रास्तों और खराब सड़कों पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देता है। 5 Star NCAP Safety Rating और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसे परिवार के लिए सुरक्षित SUV बनाते हैं। 622 लीटर का बड़ा Boot Space और 55 लीटर का Frunk लंबी यात्राओं के दौरान सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराते हैं।

LED Projector Headlights, Digital Instrument Cluster, Cruise Control और Regenerative Braking जैसे आधुनिक फीचर्स इसकी प्रीमियम फील को और बेहतर बनाते हैं। Tata Motors की मजबूत सर्विस नेटवर्क और EV टेक्नोलॉजी पर लगातार बढ़ता भरोसा भी इस SUV की बड़ी खासियत है।

Tata Sierra EV Cons | टाटा सिएरा EV के नुकसान

75 kWh बैटरी को सामान्य AC चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 10.5 घंटे लगते हैं। लंबी यात्रा के दौरान DC Fast Charging स्टेशन अभी भी सभी क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध नहीं होने पर चार्ज करने में दिक्कत हो सकती है।

Tata Sierra EV Conclusion | टाटा सिएरा EV निष्कर्ष

अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं जिसमें लंबी ड्राइविंग रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, AWD ड्राइव सिस्टम, प्रीमियम इंटीरियर, बड़ी बूट स्पेस और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलें, तो Tata Sierra EV SUV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इसके 665 KM तक की क्लेम्ड रेंज, 313 bhp की पावर, 504 Nm टॉर्क, 5.8 सेकंड की एक्सेलेरेशन, 5 Star Safety Rating और ADAS जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे आकर्षक इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल करते हैं।

Tata Sierra EV SUV 2026 FAQ | टाटा सिएरा EV 2026 से जुड़े सामान्य प्रश्न और उत्तर

Q1. Tata Sierra EV की बैटरी क्षमता कितनी है?

उत्तर: Tata Sierra EV में 63 kWh और 75 kWh की बैटरी दी गई है।

Q2. Tata Sierra EV एक बार चार्ज करने पर कितनी रेंज देती है?

उत्तर: कंपनी के अनुसार Tata Sierra EV SUV लगभग 566 KM से 665 KM तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।

Q3 . Tata Sierra EV की Top Speed कितनी है?

उत्तर: Tata Sierra EV की अनुमानित टॉप स्पीड 140 से 150 Km/h है।

Q4 . Tata Sierra EV 0 से 100 Km/h की स्पीड कितने समय में पकड़ती है?

उत्तर: Tata Sierra EV लगभग 5.8 सेकंड में 0 से 100 Km/h की स्पीड हासिल कर सकती है।

Q5 . Tata Sierra EV की NCAP Safety Rating क्या है?

उत्तर: Tata Sierra EV को 5 Star NCAP Safety Rating मिली है।

Q6 . Tata Sierra EV का Boot Space कितना है?

उत्तर: Tata Sierra EV में 622 लीटर का Boot Space और लगभग 55 लीटर का Frunk Space दिया गया है।

Leave a Comment